फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शांति नगर से 30 लाख रुपये और लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन के शांति नगर में चोरों ने एक मकान में घुसकर 30 लाख रुपये और लाखों के सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरों को मकान मालिक के घर न होने का पता था, रैकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। मकान मालिक ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां से चोरों के फिंगर प्रिंट उठाए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शांति नगर के फेस टू निवासी व्यवसायी यतिन जुनेजा ने बताया कि 13 अगस्त की शाम करीब साढ़े 4 बजे वह कही बाहर गया था। 14 अगस्त को वह सुबह करीब साढ़े सात बजे वह घर पहुंचा तो उसे घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। कमरे का भी ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में घर की जांच की गई। यहां से उसे 30 लाख रुपये कैश, एक सोने की चेन, एक सोने का कड़ा, चार सोने की अंगूठियां चोरी मिली। चोरी हुए आभूषणों की कीमत भी लाखों में है। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द चोरों का पता लगाकर उसकी चोरी हुई रकम व जेवर बरामद कराए जाए। मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि शांति नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें