फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसो में महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर गांव पट्टीकल्याणा और करहंस मे हुए सडक हादसे मे चालक परिचालक के अलावा एक महिला को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही हाइवे पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवे पुलिस के मुताबिक हिमाचल से सेब से भरा कैंटर दिल्ली जा रहा था। रात करीब ढाई तीन बजे जैसे ही वो गांव पट्टीकल्याणा मे पीर बाबा के पास पहुंचा तो इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने पर कैंटर पानीपत लेन पर एक अन्य वाहन से टकरा गया। हादसे में चालक और परिचालक को चोटे आई जिसकी सूचना हाइवे पुलिस को दी गई। हाइवे पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए समालखा के सामान्य अस्पताल मे भर्ती कराया। उधर, गांव करहंस के पास स्कूटी की बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसे मे स्कूटी सवार महिला राजरानी वासी पानीपत को चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें