फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फर्जी वीजा देकर ठगे 2.90 लाख

Mon, 01 Apr 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। हिमाचल प्रदेश के दो युवकों ने ऊंटला गांव वासी सचिन को विदेश भेजने के लिए फर्जी वीजा देकर 2.90 लाख रुपये ठग लिए। जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। सचिन की शिकायत पर मतलौडा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश निवासी अजय संगल व मोहित अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ऊंटला गांव वासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका माल्टा देश में भेजने के लिए हिमाचल वासी एजेंट अजय संगल व मोहित अग्रवाल से पांच लाख में सौदा तय हुआ था। उन्होंने मई 2022 को पीएनबी बैंक के जरिए 40 हजार रुपये आराेपियों के खाते में भेज दिए। फिर दो लाख रुपये का चैक और 50 हजार रुपये भी दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे फर्जी ई-वीजा दे दिया। जब सचिन ने उनसे अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें