फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर खाते से निकाले 28 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर युवती के खाते से 27,936 रुपये की साइबर ठगी की। चांदनीबाग थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उझा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने को कहा। उनके नंबर पर एक लिंक भेजा। जैसे ही उसने लिंक पर खोला तो उसके खाते से 27,936 रुपये कट गए। उन्होंने तुंरत ही इसकी ऑनलाइन शिकायत कर दी थी। अब थाने में पहुंचकर शिकायत की। थाना चांदनीबाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें