सनौली। बिजली के मीटर में चिप लगा बिजली चोरी करने वाले 53 बिजली उपभोक्तओं पर 24 लाख 81 हजार 345 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली निगम समालखा के एक्सईएन रणबीर सिंह देशवाल ने बताया कि छाजपुर, बापौली, बिहौली, समालखा सब डिवीजन बिजली निगम के अंतर्गत बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। जिन गांवों में बिजली के मीटर बाहर लगे हुए थे, वहां लाइनलॉस होने पर गांवों में 62 बिजली मीटरों को जांच के लिए लैब में भेजा गया था, जिनमें से लैब में जांच में 53 बिजली के मीटरो में चिप लगी मिलने पर बिजली चोरी करने वाले 53 बिजली उपभोक्तओं पर 24 लाख 81 हजार 345 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यदि उपभोक्ता दोबारा फिर चोरी करते पकड़े जाते हैं तो उन पर जुर्माने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिजली निगम ने खराब मीटरों को बदलने के लिए 20 बिजली कर्मचारियों की 10 टीम गठित की है।
एक्सईएन देशवाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को खराब बिजली के मीटर को बदलने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घरों में लगे बिजली मीटर जो खराब हैं, उनको बदलने को लेकर विभाग की टीम खुद उन खराब मीटर तक पहुंचेगी और उन्हें तुरंत बदला जाएगा। इसको लेकर अभी बिजली विभाग ने खराब पड़े घरों के बिजली मीटरों को बदलने के लिए 20 बिजली कर्मचारियों की 10 टीमें का गठिन कर उनको फील्ड में भेजा गया है।