फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किराना की दुकान से 23 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नारायणा रोड पर एक किराना की दुकान के गल्ले से 23 हजार रुपये चोरी हो गए। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई। थाना समालखा की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।किराना दुकानदार बुद्ध राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह 7:22 बजे तेल के गत्ते की पेटी रखने दुकान के अंदर गया था। उसी समय कोई व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर दुकान में घुस गया और गल्ले का ताला खोलकर करीब 23 हजार रुपये निकाल ले गया। उसने आकर देखा तो गल्ला खुला मिला था। शक होने पर देखा तो 23 हजार रुपये नहीं मिले। पुलिस ने आकर दुकान के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक संदिग्ध नजर आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें