फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी नेहरा ने किया पुलिस लाईम में जिम का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी ने किया पुलिस लाइन में जिम का उद्घाटन
विज्ञापन

पानीपत। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल योगेन्द्र सिंह नेहरा आईपीएस ने आज जिला पानीपत पुलिस लाइन में पुलिस जवानों व उनके परिजनों के लिए तैयार किए जिम का उद्घाटन किया। पुलिस महानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह नेहरा ने कहा कि पुलिस जवानों को कठिन ड्यूटी एवं अनियमित दिनचर्या के कारण कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं जिससे बचने के लिए नियमित व्यायाम करना लाभकारी है। पुलिस लाइन में जिम खुलने से जिला पुलिस में तैनात जवानों को बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होेंने नवनिर्मित पूरी जिम का निरीक्षण कर उपलब्ध सभी सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व उनके पूरे स्टाफ को इसके लिए बधाई दी। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में जिम न होने के कारण जवानों व उनके परिजनों को जिम में एक्सरसाइज करने के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब इनको यह सुविधा यहीं पर मिलेगी। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, उप पुलिस अधीक्षक राजेश फोगाट, उप पुलिस अधीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक शहर सतीश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक समालखा प्रदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश व सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज, ओएएसआई जयवीर सिंहए टीएएसआई रामकुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें