आंगनबाड़ी केंद्र में चोरों ने ताला तोड़ कर सामान किया चोरी
सनौली। गांव गोयला खेड़ा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़ कर उसके अंदर रखे राशन, गैस सिलिंडर सहित काफी सामान चोरी कर ले गए। आंगनबाड़ी केंद्र वर्कर दर्शना देवी की शिकायत पर बापौली थाना पुलिस ने मौके पर निरीक्षक कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।