स्पलाई विभाग इंस्पेक्टर को जातिसूचक शब्द कहने वाले पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। सप्लाई विभाग इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुत्र दयानंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे वो बाबरपुर होटल नत्थु स्वीट्स के पास खड़े होकर इंस्पेक्टर विनोद कुमार से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां राजबीर पुत्र बनवारी निवासी डाबर कॉलोनी वहां आया। उसने वहां आते ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपित ने गाली गलौच भी शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।