फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों के गांव में रोक के लिए एक सप्ताह पहले दी थी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी के आदेश के बाद भी भारी वाहनों पर नहीं लगी रोक
विज्ञापन

थर्मल। गांव सोदापुर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए ग्राम पंचायत उपायुक्त को शिकायत दी थी। उपायुक्त ने मार्क कर शिकायत एसडीएम पानीपत को दे दी। गांव के सरपंच राजेश सैनी ने बताया कि एक सप्ताह पहले शिकायत दी थी। उसके बाद भी अब तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक नहीं लग सकी है। सरपंच ने कहा कि अगर गांव में भारी वाहनों के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेवार जिला प्रशासन होगा। काबड़ी रोड पर जाने वाले सभी भारी वाहन टोल बचाने के चक्कर में गांव सोदापुर वाले रूट का प्रयोग कर रहे है। गांव में सड़क तंग होने के कारण हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। हालात इतने खराब है कि ग्रामीण अपने खेतों में भी नहीं जा सकते। इसी पर शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें