फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नलके घरों के अंदर पाये और सरंपच पर जांच में सहयोग न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। ब्लॉक मतलौडा के बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने आसन खुर्द की सरपंच शिकायत के आधार पर आरोप सही पाए हैं और उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। बीडीपीओ ने सीएम विंडो की शिकायत पर कार्रवाई की है। गौरतलब है कि आसन खुर्द निवासी विनोद कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि सरपंच पति बीर सिंह ने अपने 30 चहेतों के घरों के अंदर बोर कराकर नलके लगवा दिए है। मामले की जांच का जिम्मा बीडीपीओ मतलौडा को सौंपा था। उपायुक्त को रिपोर्ट में दर्शाया कि शिकायत के बाद सरपंच ने बोर घरों के बाहर करवाने शुरू कर दिए है। वहीं चार नलके अभी भी मकानों के अंदर लगे हुए है। इस बारे में सरपंच नीलम देवी को कई बार जांच में शामिल होने के लिए पत्र लिखा गया। लेकिन वे एक बार भी न तो जांच में शामिल हुई और न ही पत्र व्यवहार का जवाब दिया। इस बारे में सरपंच पति बीर सिंह ने बताया कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। वही बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई उन्हें ही करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें