फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-करनाल में एक समारोह के बीच यात्रा को किया जाएगा समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता एवं समरसता यात्रा करनाल रवाना
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा स्वच्छता एवं समरसता यात्रा वीरवार को स्थानीय स्काईलार्क से प्रात: 10 बजे करनाल के लिए रवाना की गई। रवाना होने से पूर्व स्वच्छता मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि यात्रा से निश्चित तौर पर लोगों का भावनात्मक रूप से सफाई के प्रति जुड़ाव हुआ है। सरकार स्वच्छता को लेकर पूर्ण रूप से गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का अंतिम पड़ाव करनाल में होगा। वहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का हर शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया और लोगों ने सफाई अभियान में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ श्रमदान किया। नगर निगम आयुक्त शिव प्रसाद शर्मा ने यात्रा को सराहनीय बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें