समारोह का घर-घर जाकर दिया निमंत्रण
मतलौडा। दो जुलाई को पानीपत अनाजमंडी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह की सफलता को लेकर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित गौतम और राजेश कौशिक एडवोकेट ने घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया। उन्होंने सोमवार को रेरकलां, धर्मगढ़, कवी, जोशी, नारा, आदियाना व उरलाना कलां गावों का दौरा किया। इस अवसर पर प्रदीप गौतम, रामकिशन शर्मा, रमेश नंबरदार, ब्लाक अध्यक्ष रमेश शर्मा, बलराज कारद, पवन शर्मा, राजेश कौशिक एडवोकेट मौजूद रहे।