फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समाधान शिविर में आई 21 शिकायतें, सीईओ जिला परिषद ने की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा समाधान शिविर में बृहस्पतिवार को 21 शिकायतें आई। इसमें निकासी, इंतकाल, मजदूर कॉपी रिन्यू करवाने, बिजली तार हटवाने को लेकर शिकायत रही। जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार व डीएसपी नरेंद्र कादियान ने लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। निकासी की समस्या को लेकर पहुंचे वार्ड 17 राजीव काॅलोनी वासी बिजेंद्र, नरेश, राजू, प्रवीण, महेंद्र, सतबीर, सुरेश, भाना, सुनील आदि ने बताया कि वे कई वर्षों से निकासी की समस्या से परेशान हैं। नालियां गंदगी से अटी रहती है और उनकी नगरपालिका द्वारा सफाई नहीं कराई जाती। नगरपालिका सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर और चक्कर काटकर थक चुके हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। मक्खी-मच्छरों की भरमार है और बच्चे बीमार हो रहे हैं। गंदे पानी में ईंट रखकर उस पर चलते हुए निकलना पड़ता है। गौरव कुमार ने नगर पालिका के एमई राजकुमार को कॉलोनी वासियों के साथ मौका देखने जल्द ही समाधान करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें