पांच तोले की चेन झपट भागे दो बदमाश
पानीपत। भारत नगर राजाखेड़ी रोड पर एक बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला की 5 तोले की सोने की चेन झपटी। चेन झपट कर हेलमेट पहने हुए चालक व नकाबपोश बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दिखाई दे रहा कि आरोपी दोपहर 12 बजकर 44 मिनट 20 सेकेंड पर क्षेत्र में दाखिल हुए और 12 बजकर 45 मिनट 1 सेकेंड पर वहां से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वही किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। भारत नगर निवासी पीड़िता राम रोशनी पत्नी धर्मपाल सिंह ने बताया कि वो घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार दो युवक आए। जिनमें से चालक बाहर बाइक पर ही बैठा रहा। दूसरा नकाबपोश युवक वहां आया। जोकि महिला से बिना बोले, उसके घर में घुसने लगा। जिस पर महिला ने पूछा कि कौन है, कहां से आया है किससे मिलना है। जिसके जवाब में आरोपी चुप रहा और महिला की 50 ग्राम वजनी की चेन झपट कर बाहर खड़े चालक के पीछे सवार हो गया फरार हो गया।