छात्रों के लिए नहीं है यातायात की सुविधा
थर्मल। क्षेत्र के गांव जाटल व असंध रोड के बीच एक सरकारी पॉलटेक्निकल संस्थान स्थित है। जो एक साल पहले ही शुरू हुआ है। इसमें दुर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते हैं। परंतु उनके लिए यातायात के साधन सिर्फ असंध रोड तक ही है। उसके बाद उन्हें पढ़ने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़क होने के कारण कोई ऑटो भी यंहा से नहीं चलता। विद्यार्थी अनिल कुमार, सुमित कुमार, प्रदीप सांगवान, नरेंद्र सिंह, विक्की, सुरेश कुमार, हरिओम, नवीन कुमार ने बताया कि हर रोज सुबह कॉलेज जाते समय व शाम को छुट्टी होने के बाद उन्हें असंध रोड तक पैदल ही आना-जाना पड़ता है। विद्यार्थियों ने प्रदेश के परिवहन आवास एंव जेल मंत्री से गुहार लगाई कि सुबह व शाम के लिए विद्यार्थियों की तरफ देखते हुए इस क्षेत्र में एक बस चलवा दे। यातायात साधन ना होने के कारण लगभग चार किलोमीटर तक विद्यार्थियों को पैदल चलना पड़ता है।