फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर का अपहरण कर लूटी कार, नकदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर का अपहरण कर लूटी कार, नकदी व मोबाइल
विज्ञापन

पानीपत। मॉडल टाउन स्थित पंचरंगा फैक्टरी के बाहर से एक कंपनी के ड्राइवर की गाड़ी को रूकवा कर उसके साथ मारपीट व नकदी सहित कार लूट की वारदात को अंजाम देकर 4 बदमाश फरार हो गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस को पीड़ित शेरसिंह पुत्र लक्ष्मन सिंह निवासी अर्जुन नगर ने उसके साथ हुई लूट की एक शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वो गोल्डन तंबाकू प्राइवेट लिमेटिड इंड्रस्टी में ड्राइवरी करता है। 1 फरवरी रात साढ़े 10 बजे वो कंपनी की बलैरो गाड़ी लेकर जा रहा था। जब वो पंचरगा फैक्टरी के बाहर पहुंचा तो वहां चार युवकों बतौरो बा रगं सफेद को लेकर अपने घर जाने कि लिए फैक्टरी से चला था तो रास्ते मे पंचरंगा फैक्टरी के पास मोड पर पहुँचा तो वहां पर चार युवको ने गाड़ी को रूकने का ईशारा किया। गाड़ी रोकने के बाद चारों अंदर घुस गए व उसे पिछली सीट की ओर धकेल दिया। बदमाश गाड़ी को चलाकर मतलौडा की ओर ले गए। जिन्होंने रास्ते में ड्राइवर का ढाई हजार रुपयों से भरा पर्स लूटा। साथ ही चांदी की अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उसकी गाड़ी छीनी व उसे मतलौडा के रास्ते में फैैंक कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें