फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इजाजत पोस्टर लगाने के कारण पार्षद प्रत्याशी विजय जैन व अवधेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना इजाजत पोस्टर लगाने के कारण पार्षद प्रत्याशी विजय जैन व अवधेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

पानीपत। चुनावी मौसम में हर उम्मीदवार चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रहा है। सभी प्रत्याशी हर हर तरीके से चुनाव प्रचार कर रहा है। हर चौंक चौराहे पर बैनर व होर्डिंग लगे हुए है, लेकिन वार्ड 26 के प्रत्याशी विजय जैन व अवधेश कुमार को बिना इजाजत के पोस्टर लगाना महंगा पड़ गया है। जानकारी देते हुए रिटरनिंग अधिकारी योगेश रंगा ने बताया कि वार्ड 26 के दो उम्मीदवारों ने जगह जगह पर पोस्टर व बैनर लगा रखे हैं। कई जगहों पर पोस्टर लगाना बैन भी है वहां भी पोस्टर लगे हुए है। पोस्टर या बैनर लगाने से पहले रिटरनिंग अधिकारी से इजाजत लेना जरूरी होता है। जबकि वार्ड 26 के पार्षद प्रत्याशी विजय जैन व अवधेश ठाकुर ने बिना इजाजत के ही हर खंबे व हर चौंक पर पोस्टर लगा दिए है। जो चुनावी आचार सहिंता के विरुद्ध है। इसलिए विभाग द्वारा उन प्रत्याशियों के पोस्टर उतरवा दिए गए है। साथ ही दोनों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें