ऑनलाइन आधार कार्ड वेरिफाई परिवार को मिलेगा राशन
पानीपत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एएवाई कार्ड धारकों के लिए 35 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड के हिसाब से तथा प्राईटी हाउस होल्ड परिवारों को 5 किलाग्राम गेंहू प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से आनलाईन आधार कार्ड वेरिफाईड परिवारों के लिए वितरित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि पानीपत शहर में 2456 राशनकार्ड हैं जिनकी 8569 यूनिट हैं, समालखा में 1946 राशनकार्ड हैं जिनकी 7529 यूनिट हैं, मडलौडा में 1481 राशनकार्ड हैं जिनकी 5504 यूनिट हैं, इसराना में 932 राशनकार्ड हैं जिनकी 3898 यूनिट हैं, बाबरपुर में 1776 राशनाकार्ड हैं। जिनकी 6765 यूनिट हैं। उन्होंने बताया कि पानीपत में बीपीएल और ओपीएच के कुल राशनकार्ड 67742 हैं जिनकी 267760 यूनिट हैं, समालखा में 22175 राशनकार्ड हैं जिनकी 98960 यूनिट हैं, मडलौडा में 14714 राशनकार्ड हैं जिनकी 60604 यूनिट हैं, इसराना में 11242 राशनकार्ड हैं जिनकी 52930 यूनिट हैं और बाबरपुर में 28754 राशनकार्ड हैं जिनकी 123394 यूनिट हैं। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीक के राशन डिपो से जाकर अपना राशन प्राप्त कर लें।