चौ. देवीलाल की याद में किया गया ताऊ की प्यास नामक प्रोग्राम
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। जननायक चौधरी देवीलाल के विचारों को और आगे ले जाते हुए लगातार चल रहे हरियाणा में ताऊ की प्याऊ नामक प्रोग्राम का आयोजन इनेलो कार्यालय गंगा हेचरी भालसी पर किया गया। जिसमें पार्टी के समर्पित सभी साथियों ने इनेलो नेता प्रेम सिंह भालसी के साथ हलवा रूपी प्रसाद व जलपान लेकर निस्वार्थता से आने जाने वाले राहगीरों तक जन-जन की सेवा करने का काम किया। वहीं युवा नेता नवीन नैन भा लसी ने बताया कि ताऊ की प्याऊ नामक कार्यक्रम सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा में किया जा रहा है। जिसे प्रदेश की जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा हैं। इस अवसर पर प्रेम सिंह भालसी,जगबीर राणा, युवा इनेलो नेता नवीन नैन भालसी, राममेहर देशवाल, दीपक थिराना,पवन शेरा, देवेन्द्र देशवाल, रोहित पान्नू,जसबीर नौल्था, सुरेन्द्र बागड़, देवेन्द्र वैसर, दीपक वर्मा,बन्टी नैन आदि साथियो ने सेवा करने का काम किया।