फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी कारणों के चलते किशनगंज सेक्शन पर नहीं लिया जा सका मेगा ट्रैफिक ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर रेलवे पर दिल्ली डिवीजन के किशनगंज सेक्शन पर आरओबी-6(पुल बंगाश) के मरम्मत के लिए 18 व 19 नवंबर को एक मैगा पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाना था। जो रेलवे की किसी तकनीकी कारणों के चलते नहीं लिया जा सका। रेलवे नई दिल्ली मंडल के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि किशनगंज सेक्शन पर कुछ तकनीकी खराबी हो गई थी। जिस कारण पुल बंगाश को ठीक करने के लिए ब्लॉक नहीं लिया जा सका है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को दिल्ली-अंबाला रूट पर किसी गाड़ी को रद्द नहीं किया गया है। सभी गाड़ियों का चलाया गया है। वहीं कुछ गाड़ियों अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें