सनौली। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनौली खुर्द में कलस्टर स्तर पर एसएमसी सदस्यों व राजकीय स्कूलों के इंचार्जों की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें बीईओ रमेश कुमार ने कहा कि सभी एसएमसी सदस्य व अध्यापक स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दे और शिक्षा स्तर में सुधार पर बेहतर कार्य करें। शिक्षा विभाग ने एक कक्षा में पास होकर दूसरी कक्षा में जाने वाले बच्चों की स्किल का आंकलन कर उसमें सुधार की योजना बनाई है। इसमें सभी एएससी सदस्य व स्कूल इंचार्ज ध्यान दें। बीईओ रमेश कुमार ने कहा कि इसके लिए स्किल पास बुक केचअप जैसे कार्यक्रम शुरू किए है। इससे विद्यार्थियों को उनकी कक्षा के अनुरूप ढालने और कौशल विकास का प्रयास किया जाएगा। विभाग की और से नए शैक्षणिक सत्र के शुरुआती दिनों का सही प्रयोग करने के लिए सीआरपी कार्यक्रम किया जाता है। इसके पहले दो महीने के केचअप के माध्यम से छात्रों का कौशल सुधार जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक बच्चों को गुणात्मक के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा भी दे। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि स्कूल के स्तर को ऊपर उठाने के लिए मेहनत, लगन से जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस मौके पर कुलबीर, नरेंद्र कुमार, राजपाल, सुरेंद्र व अजीत सिंह मौजूद रहे।