दो गांवों में चल रहे विवाद को सुलझाया
थर्मल। गांव सिठाना में सरपंच सतपाल बाजीगर की अध्यक्षता में एक पंचायत में दो गांवों के लोगों में चल रहे विवाद को सुलझा दिया गया है।
सरपंच सतपाल ने बताया कि जमीन को लेकर खुखराना व सिठाना गांव के लोगों के बीच विवाद चल रहा था। पंचायत में कई गांवों के करीब तीन सौ लोग आए हुए थे। जिसमें आपसी भाईचारे को बनाए रखने का फैसला लिया। इस मौके पर बोहली चौकी इंचार्ज रविंद्र भी मौजूद रहे।