फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस से 20 क्विंटल तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव जलालपुर बिजली पावर हाउस से चोरों ने बिजली के तार चोरी कर लिए। चोरी तार की कीमत करीब 1 लाख 84 हजार है। एसडीओ बापौली की शिकायत पर सनौली खुर्द थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बापौली सब डिवीजन के एसडीओ मोहित दहिया ने सनौली खुर्द पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एरिया इंचार्ज फोरमैन राधा कृष्ण ने उन्हें सूचना दी कि 10 फरवरी की रात चोरों ने जलालपुर प्रथम गांव के पावर हाउस से लगभग 20 क्विंटल बिजली की तार चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब 1,84000 रुपये है। वहीं सनौली खुर्द थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें