पानीपत। बिजली निगम मरम्मत कार्यों के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को दो घंटे से सात घंटे तक का कट लगाएगा। जिले में आज 14 पावर हाउस सब स्टेशन के 20 फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
रविवार को 33केवी बिहौली, मछरौली, 11केवी शिमला और ताजपुर बुढा एग्रीकल्चर पावर फीडर पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक नई बिहौली लाइन खींचने के चलते कट लगेगा। 33केवी बरसत रोड फीडर पर सुबह आठ बजे से 12 बजे और बापौली फीडर पर सुबह छह बजे से आठ बजे मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33केवी सनौली रोड और सेक्टर 29 पार्ट वन फीडर पर 33केवी लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली कट लगेगा।
इसी तरह 33केवी अहर फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11केवी डाहर गांव की घरेलू आपूर्ति, एग्रीकल्चर पावर, डाहर इंडस्ट्री की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिस्थापन कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एच पोल बदलने के कार्य के चलते शिवानी फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11केवी नूरपुर, रिसालू एग्रीकल्चर पावर, उझा गांव और साईंराम फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक नया फीडर लगाने के कार्य के लिए बिजली आपूर्ति नहीं होगी। पेड़ छंटाई कार्य के चलते सेक्टर 25 पार्ट वन, जिमखाना क्लब फीडर पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसटीपी फीडर पर सुरक्षा कारण के चलते सुबह 10 बजे से साढ़े 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।