फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगे 19.17 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगों ने चुलकाना गांव के व्यक्ति से 19.17 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चुलकाना गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक लिंक देखा था। उसने लिंक पर क्लिक किया तो लिंक में शेयर मार्केट में पैसे लगाने के बारे में जानकारी दी गई। फिर उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया। उसको व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। जिसमें शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने की जानकारी दी। थी। उसको शेयर मार्केट में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया था। उन्होंने निवेश करने के लिए उसे बैंक खाता नंबर दिया। उसने उनके खाते में 28 जून को 19.17 लाख रुपये जमा करवा दिए। जब उसने अपने पैसे वापस निकालने चाहे तो उन्होंने उसका खाता बंद कर दिया। उससे इन्होंने 12.50 रुपये और मांगे। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। उसके साथ ठगों ने मुनाफे का लालच देकर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें