संस्था ने मनाई फूलों की होली
पानीपत। कुमाऊं संस्था द्वारा होली मिलन समारोह एसडी कॉलेज के सभागार में मनाया। समारोह में विशेष महत्व दिया गया कि पक्के रंगों का प्रयोगन न करें तथा पानी का बचाव किया जाए संस्था ने फूलों की होली की मनाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, विधायक रोहिता रेवड़ी, महिपाल ढांडा व जिलाध्यक्ष प्रमोद विज रहे। समारोह में छोटे बच्चों ने स्वंय गीत गाकर एवं डांस होली मनाई। समारोह की शुरूआत उत्तराखंड से आये गायक सोनू मनराल बसंती विष्ठ, नवीन पाठक तथा भुवन गौस्वामी के निर्देशन में सभी कलाकारों ने होली मिलन की शोभा बढ़ाई। समारोह में भाजपा के भारत भूषण प्रदेश प्रवक्ता, संयोजक उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा ने भाग लिया।