फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील.

विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्प अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील
विज्ञापन


पानीपत। असंध रोड स्थित संकल्प अस्पताल की अल्ट्रासांउड मशीन को स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. डीएन बागड़ी के निर्देश में शुक्रवार को पीएनडीटी इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बत्तरा, ड्रग कंट्रोलर विजय राजे और डॉ. सुखदीप कौर की टीम बनाकर अस्पताल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में अस्पताल के दवाओं का रिकॉर्ड भी जांचा। वहीं जब स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो अस्पताल के डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। कार्रवाई कर अल्ट्रासाउंड मशीन के कमरे को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। अगर फिर भी जवाब नहीं आया तो विभागीय कार्रवाई के हिसाब से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बत्तरा ने बताया कि अस्पताल में रिकॉर्ड ठीक नहीं मिला। इससे पहले भी इन्हें एक शोकॉज नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो बैठक में मिले दिशा-निर्देश के अनुसार कार्रवाई करनी पड़ी। फिलहाल उसे दो सप्ताह के लिए सील किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें