आर्य समाज के प्रचार में एनआरआई के योगदान को किया याद
इसराना। अमेरिका में आर्य समाज के प्रचार में विशेष भूमिका निभाने वाले एनआरआई जयभगवान जागलान को उनके पैतृक गांव नौल्था में श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को आयोजित समारोह में लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान हरबीर जागलान ने एनआरआई को श्रद्धांजलि दी। समारोह का शुभारंभ शांति यज्ञ से हुआ। बाद में आर्य सार्वदेशिक सभा के प्रतिनिधि स्वामी आर्यवेश ने कहा कि जयभगवान जागलान ने अमेरिका में आर्य समाज के प्रसार में अहम भूमिका अदा की। इस मौके पर स्वामी प्रणामानंद, आचार्य संतोष देवी, रामपाल शास्त्री, रामचंद्र जागलान, रामसिंह जागलान, मास्टर बलबीर जागलान, राजपाल ठेकेदार, दयाराम कोच, राज सिंह, राजेंद्र जागलान, सुरेंद्र जागलान, अमीर सिंह, दलबीर सिंह व कुलबीर सिंह मौजूद रहे।