पानीपत। जिले में वीरवार को 19 केस कोरोना संक्रमण के सामने आए। डॉक्टरों ने लोगों को चेतावनी दी सावधान रहें, अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं हैं। सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि वीरवार को 985 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 48 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस सिर्फ 165 केस ही सक्रिय अवस्था में है। इसके साथ ही वीरवार को 3764 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 15 प्लस के 214 बच्चों को पहली और 1077 को दूसरी डोज दी गई। 18 प्लस के 409 लोगों को पहली और 1418 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के 119 लोगों को पहली और 363 को दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही 194 लोगों को बूस्टर डोज दी गई।