फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज सम्मानित होंगे 185 शिक्षक और 90 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जी-20 बैठक से पहले मूलभूत साक्षरता और अंकज्ञान कार्यक्रम के तहत 12 जून को एसडीवीएम सिटी में जिला स्तरीय जनभागीदारी कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर एफएलएल के तहत 185 अध्यापकों, 90 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह नरवाल ने बताया कि जनभागीदारी कार्यक्रम में डीईओ कुलदीप दहिया, डीपीसी सरोज बाला, डिप्टी डीईओ रचना बाना, डिप्टी डीईओ राजबीर सिंह के साथ सभी बीईओ बीआरपी मौजूद रहेंगे। डीईईओ बिजेंद्र सिंह नरवाल ने बताया कि पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक से पूर्व जिला स्तर पर जी-20 प्रेजिडेंसी, निपुण हरियाणा और मूलभूत साक्षरता और अंकज्ञान से संबंधित जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ताकि निपुण हरियाणा लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। नरवाल ने बताया कि जिला स्तरीय जनभागीदारी कार्यक्रम में जी-20 प्रेजिडेंसी, एफ़एलएन प्रेजेंटशन, लो कॉस्ट टीएलएम प्रदर्शनी, बेस्ट टीचर मेंटर अवार्ड, बेस्ट प्रैक्टिस अनुभव साझा करना, पैनल वार्तालाप आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस के साथ-साथ पहाड़े प्रतियोगिता में 18 अध्यापकों व 90 बच्चों, प्रिंट रिच प्रतियोगिता में 60 अध्यापकों, बाल रामलीला, बाल गीत में 18 अध्यापकों और 23 केआरपी 18 बेस्ट प्रैक्टिस अध्यापकों, 18 लो-कॉस्ट टीएलएम वाले अध्यापकों के अलावा 30 स्टार अध्यापकों को बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों और अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।

एफएलएल जिला कॉर्डिनेटर राकेश स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सजावट कमेटी में पीजीटी फाइन आर्ट प्रदीप मलिक, शिल्पा घनघस, कमलेश देवी, अंकित, दीपक, शिवा, रवि, मोनू ने सुंदर रंगोली और सेल्फ़ी प्वाइंट बनाने के साथ-साथ सभागार को सजाया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एनजीओ, एसएमसी सदस्य, सक्रिय जन भागीदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें