फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रांसपोर्टर के मकान से 1.85 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ज्योति नगर असंध रोड में एक ट्रांसपोर्टर के मकान से 1.85 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। आरोपियों ने दो कमरों और एक संदूक का ताला तोड़कर उक्त नकदी और जेवरात चोरी किए।
विज्ञापन

करनाल के गांव बल्ला निवासी ट्रांसपोर्टर सुनील मान ने बताया कि वह हाल में पानीपत में असंध रोड पर ज्योति नगर में किराये के मकान में मां के साथ रहता है। वह पांच दिन से बाहर गया था। मां बड़े भाई के पास न्यू मॉडल में रहने चली गई। वह मंगलवार को लौटा तो मकान का ताला टूटा था, अंदर गया तो सामान बिखरा था। अलमारी चेक की तो अंदर से 1.85 लाख रुपये नकदी, आठ तोले चांदी का एक कड़ा, चांदी की एक पाजेब, छह चांदी के सिक्के, सोने की एक कान की बाली चोरी हो गई।


इसके अलावा गांव फरीदपुर निवासी दुर्गा ने बताया कि सोमवार रात उसके घर से चोर आईफोन और तीन हजार रुपये ले गए। उन्हें पड़ोस के युवक पर शक जताया है। उनका कहना है कि आकाश चोरी के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें