फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने की वीडियो कांफ्रैसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने की वीडियो कांफ्रेंस
विज्ञापन


पानीपत। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमेधा कटारिया ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिला में विगत 31 जनवरी के बाद 11 हजार 943 आवेदन प्राप्त किए गए थे। जिनकी त्रुटियां दूर कर वोट बना दी गई है। जिला में इस समय कुल 4 लाख 33 हजार 752 पुरूष और 3 लाख 69 हजार 542 महिलाएं मतदाता है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 862 मतदान केन्द्र स्थापित किए हैं जिनमें 340 शहरी क्षेत्र में तथा 522 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए है। जिला में चुनाव ड्यूटी में सेक्टर अधिकारी, जोनल मैजिस्ट्रेट, सहायक खर्च पर्यवेक्षक, एमसीसी और ईईएम आदि की टीमें बना दी गई है। मतदान केन्द्रों पर पीने के पानी, शौचालय, रैंप इत्यादि की व्यवस्था के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस दौरान एडीसी प्रीति, तहसीलदार कुलदीप सिंह, अर्जुन भटेजा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें