नकली बैरिंग बेचते तीन दुकानदार गिरफ्तार
पानीपत। रेलवे रोड स्थित न्यू मिलस स्टोर संचालक ने धोखाधड़ी कर एसकेएफ इंडिया लिमिटेड कंपनी के बैरिंग की कॉपी कर पानीपत में बेचने शुरू किए। जिसकी भनक कंपनी के एक्सपर्ट अर्जुन विश्वकर्मा को लगी। भनक लगने पर एक्सपर्ट ने पानीपत उक्त दुकान पर रेड की। जिस दौरान उनको वहां उनकी कंपनी के नकली बैरिंग वहां पड़े मिले। साथ ही दुकान संचालक मौके पर बैरिंग बेचता हुआ भी पाया गया। इसके अलावा ब्यास ट्रेडर्स का मालिक राकेश ढींगडा व सिद्धार्थ बैरिंग स्टोर का मालिक आशीष जैन भी एसकेएफ मार्का के नकली बेरिंग बेचने का कम करते है व धोखाधड़ी से नकली बैरिंग बेचकर काफी मुनाफा कमा रहे थे। तीनों को एक्सपर्ट ने रंगे हाथों पकड़ा व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व तीनों आरोपी दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। थाने ले जाकर एक्सपर्ट के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।