फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में निशा ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निशा ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

पानीपत। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में ऑस्ट्रेलिया ओपन 2019 अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में भारतीय ग्रेपलिंग संघ की तरफ से भारतीय ग्रेपलिंग टीम में महिलाओं में 75 किलोग्राम में निशा रानी 50 किलोग्राम में संगीता और पुरुष वर्ग में अशोक कुमार ने, 95 किलोग्राम में विकास कुमार ने, 72 किलोग्राम वर्ग में भारतीय टीम में हिस्सा लिया। जिसमें से निशा रानी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पूरे भारतीय ग्रेपलिंग संघ में खुशी की लहर है। भारतीय ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश, महासचिव शिव कुमार पांचाल व कोषाध्यक्ष विवेक गोयल, सह सचिव विजय कुमार ने निशा रानी को गोल्ड मेडल के लिए मुबारकबाद दी और भविष्य में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। कोच विजय कुमान ने बताया कि निशा कईं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीत चुकी है। वह सोनीपत की रहने वाली है, लेकिन दस साल से पानीपत में उनके पास ही कोचिंग ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें