फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवाई का प्रयोग करते समय बरते सावधानी : डॉ गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक दवाई का प्रयोग करते समय बरते सावधानी : डॉ गर्ग
विज्ञापन

सनौली। गेहूं व अन्य फसलों में कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाईयों के छिड़काव में सावधानी बरतने बारे कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा प्रभारी डॉ राजबीर गर्ग ने किसानों को सुझाव दिए। डॉ गर्ग ने खरपतावार नाशक, कीटनाशक दवाईयों के इस्तेमाल के दौरान बताया कि किस तरह सावधानी बरतनी चाहिए। केंद्र प्रभारी डॉ राजबीर गर्ग ने कहा कि सबसे पहले कीटनाशक दवाईयों को सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए ताकि बच्चें सुरक्षित रहे। दवाई का प्रयोग करते समय मुंह पर मास्क, आंखों पर चश्मा और हाथों में दस्ताने का प्रयोग करना चाहिए। दवाई का ढक्कन कभी भी मुंह से नहीं खोलना चाहिए। स्प्रे मशीन में रिसाव नहीं होना चाहिए। डॉ राजबीर गर्ग ने जैविक खेती, गेहूं की फसलें व सब्जियों के बारे में बारिकी से बताते हुए कहा कि जैविक खेती करके किसान पर्यावरण, जीव जन्तु व इंसान सबको सुरक्षित रखता है, क्योंकि यूरिया आदि के प्रयोग से फसल तो ज्यादा ली जा सकती है लेकिन व्यवस्था पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें