फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में महिला के परिजनों से ससुराल के लोगों ने की मारपीट, बच्चा किडनैप करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में महिला के परिजनों से ससुराल के लोगों ने की मारपीट
विज्ञापन

पानीपत। साई बाबा चौक निवासी महिला हरप्रीत कौर पुत्री जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ एक मुकदमा महिला थाना में दर्ज करवाया हुआ है। इसी मुकदमे में महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को वीरवार को थाने में बुलाया हुआ था। जहां महिला के पिता, भाई जौली, मां रंजीत कौर भी साथ आए हुए थे। महिला ने बताया उसका जेठ हरप्रीत सिंह उर्फ दीपू उसके 10 अन्य साथियों के साथ वहां आया था। इनमें से एक महिला समेत 5 अन्य लोग थाने परिसर में आए व जेठ ने परिवार के बारे में अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जिसका विरोध करने पर जेठ ने महिला को लात मारी व उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उनकी रीड की हड्डी पर चोट लगी। इसके बाद आरोपियों ने थाने में चाचा सुरेंद्र व मां के साथ भी मारपीट की। जिससे वें भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हीं में से एक आरोपी अखिल कालड़ा ने महिला को उसका बच्चा किडनैप करने की धमकी दी। साथ ही महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें