पानीपत। सीआईए टू द्वारा गुरुवार को देशवाल चौक से पकड़े गए चोरी के आरोपियों ने चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। सन्नी पुत्र ऋषिपाल निवासी भारत नगर, शाह आलम पुत्र मुकीम निवासी शाहबाजपुर, बिजनौर से दो दिन के रिमांड के दौरान चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ है। पहली वारदात उन्होंने 8 मार्च को शांति नगर से एक मकान से सोने चांदी के जेवरात, दूसरी वारदात इन्होंने बलजीत नगर की फैक्टरी से एक लैपटॉप, चांदी की मूर्ति व एक बैटरी चोरी की थी। तीसरी वारदात को इन्होंने धूप सिंह की एक फैक्टरी में की थी। यहां से इन्होंने एक मोबाइल फोन व एलईडी चोरी थी। चौथी वारदात सैनी कॉलोनी की हैडलूम फैक्टरी में की थी। पुलिस ने इनसे लैपटॉप, एलईडी, दो बैटरी व तीन चांदी की मूर्ति व 30 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं।