फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया देवपुरी रोड के निर्माण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया देवपुरी रोड के निर्माण का शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत शहरी हलका विधायक रोहिता रेवड़ी ने रविवार को वार्ड-11 में 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली देवपुरी सड़क का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र रेवड़ी का स्थानीय निवासियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पानीपत शहर में निरंतर विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को बहुत लाभ होगा। इस मौके पर उन्होंने उद्यमियों व स्थानीय वार्ड वासियों की समस्याएं भी सुनी। सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि वे शहर का चहुंमुखी विकास करवाने और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के पक्षधर हैं। इस मौके पर शहरी मंडल महामंत्री देवेंद्र रेवड़ी, गिरिश शर्मा, पार्षद तरूण छौक्कर, अनिल खुराना, चिमन सेठी, हेमंत लखीना, मनोहर रेवड़ी, अजय बत्तरा, डॉ. सचदेवा, संजय कुमार, नितिन, गोल्डी बांगा, चरणजीत जुनेजा, मुरलीधर सतीजा, केवल कृष्ण संठी, नानक सिंह, भागवत शर्मा व मुनीष अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें