योगाक्षी मिस और अंकित बने मिस्टर फेयरवेल
पानीपत। प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बडौली में नर्सिंग व फिजियोथैरेपी के जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को रंगारंग कार्यक्रम के बीच विदाई पार्टी दी। फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ. रचना मुटनेजा, डॉ. रिनी, डायरेक्टर रिटायर्ड ब्रिगेडियर जेआर सेठी, प्रिंसिपल नर्सिंग डॉ. विद्या देशवाल व प्रिंसिपल फिजियोथैरेपी डॉ. विनय जग्गा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ. रचना मुटनेजा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज मेडिकल का क्षेत्र समाज में उत्कृष्ट स्थान रखता है और यह समाजसेवा का भी काम है। विद्यार्थियों ने इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसके आधार पर मिस फेयरवेल योगाक्षी व मिस्टर फेयरवेल अंकित को चुना गया। नर्सिंग विभाग में मिस फेयरवेल अर्चना को चुना गया।