पानीपत। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की है। इसमें पानीपत के 18 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। सभी चयनित विद्यार्थियों को अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड योजना की शुरूआत की गई थी ताकि विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ाया जा सके। मान्यता प्राप्त निजी और राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने इस योजना के तहत आवेदन किए थे। इस योजना के तहत विद्यार्थी विज्ञान आधारित संबंधित विषयों पर मॉडल तैयार कर जिलास्तर पर लगने वाली प्रदर्शनी में प्रस्तुत करते हैं। जिला स्तर पर चयनित बच्चों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने का मौका मिलता है। यहां चयनित विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग लेते हैं और अपना मॉडल प्रस्तुत करते हैं।
खंड चयनित विद्यार्थी कक्षा विद्यालय
इसराना जतिन सातवीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भाऊपुर, इसराना।
इसराना दक्ष 10वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इसराना।
पानीपत वंश धानिया नौवीं देव पब्लिक स्कूल, थर्मल कॉलोनी।
पानीपत आयुष्मान सिंह सातवीं देव पब्लिक स्कूल, थर्मल कॉलोनी।
पानीपत सौम्या छठी डॉॅ एमकेके पब्लिक स्कूल, मॉडल टाऊन, पानीपत।
पानीपत पंकज कुमार नौवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप।
पानीपत हर्ष 10वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कृष्णपुरा।
पानीपत मयंक नौवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नोहरा।
पानीपत तमन्ना नौवीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिठाना, पानीपत।
पानीपत पायल 10वीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिठाना, पानीपत।
पानीपत आंचल नौवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उग्राखेड़ी, पानीपत।
पानीपत नैंसी 10वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी, पानीपत।
पानीपत नेहा कुमारी 10वीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाऊन।
पानीपत रिया गोस्वामी नौवीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाऊन।़
समालखा प्रिंस आठवीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर, समालखा।
समालखा कशिश 10वीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राकसेड़ा, समालखा।
समालखा गौरव 10वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणा, समालखा।
समालखा अरमान नौवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी बेसक, समालखा।
वर्जन-
इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इन विद्यार्थियों ने बेहतरीन मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए थे। चयनित विद्यार्थियों की सूची में जिले के 18 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है।
- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।