राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज कार्यक्रम इंद्रधनुष में छाए छात्र
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के विद्यर्थियों ने कुमारी विद्यावती आनंद, डीएवी कॉलेज फार वुमन, करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज कार्यक्रम इंद्रधनुष-2019 में विभिन्न विद्याओं में भाग लिया। विभिन्न विद्याओं में कॉलेज के विद्यार्थियों ने जीत हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जीत का श्रेय कॉलेज स्टाफ सदस्यों की कड़ी मेहनत को दिया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर कॉलेज का नाम प्रत्येक क्षेत्र में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। डॉ विजय ने बताया कि विद्यार्थी यतिन ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, संस्कृत भाषण में प्रिसं ने प्रथम स्थान, पंजाबी काव्य में यतिन ने तृतीय स्थान व प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान, हिंदी काव्य में मिनांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियां की कड़ी मेहनत रंग लाई है।