महिला एंव बाल विकास हरियाणा की तरफ आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण
पानीपत। महिला एवं बाल विकास हरियाणा की तरफ से सर्कल 11 में आंगनबाड़ी वर्कर्स को पोषण अभियान के तहत सामूहिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में महावीर वस्ती आठ मरला, न्यू सैनी कॉलोनी, सौदापुर, आनंद नगर, गढ़वाल कॉलोनी राजपूत कॉलोनी, मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम की 23 वर्करों ने प्रशिक्षण लिया। सभी वर्करों को पोषण अभियान के तहत समझाया गया था कि वह सभी वर्कर अपने-अपने केंद्रों पर जाकर लगभग 27 हजार की आबादी को समझाएंगी। महिलाएं 1 से 6 वर्ष के बच्चों को पोषण रहित खाना दे। जिससे वह शरीर में आने वाली हर बीमारी का सामना कर सकेंगे व कुपोषण का शिकार नहीं हों सकेंगे। परीक्षण में भाग लेने वाली वर्कर राजारानी, मंजू, संगीता, अनीता, अनीता, सुमन, चंचल, आशा, कमलेश, किरण, निर्मला, मीणा, सुनीता, राजरानी, रानी, मीणा, सहित आदि मौजूद रही।