यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर को सौंपा ज्ञापन
पानीपत। जजपा पार्टी की छात्र इकाई इनसो के प्रदेश प्रवक्ता बलराज देशवाल और जिला अध्यक्ष राजेंद्र जैलदार की अध्यक्षता में छात्रों ने बसों की समस्या को लेकर रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर कर्मवीर से मिल समस्या से अवगत करा उन्हें ज्ञापन सौंपा। इनसो छात्र नेताओं ने बताया की रोडवेज विभाग की तरफ से कुछ दिन पहले जनता विरोधी फैसला किया गया है। जिसमें सबसे पहले गांवों में बसों का रात्रि ठहराव बंद किया गया, जिसमें 60 बसें बंद की गई थी। जिसमें से सिर्फ 17 बसें ही रात्रि में शुरू की गई है और सभी बसे अभी तक बंद है और इसके बाद फिर गांवों में जाने वाले बसों के दिन के चक्कर भी कम कर दिए गए है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से कालेज और स्कूल में पढ़ने आने वाले छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र समय पर कालेज और स्कूलों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। हर क्षेत्र में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए परिवहन सेवाओं को जल्द बहाल किया जाए। इस मौके पर विकास मलिक, प्रमोद डाड़ोला, अंकित सिंह, सोमबीर शर्मा, काला पानीपत, संदीप सैनी, बलराम देशवाल , मोनू मांडी छात्र मौजूद रहे।