फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडरिया समाज ने अपनी मांगों को लेकर सीएम के नाम डीसी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत। अखिल भारतीय पाल गड़रिया महासभा ने जिला प्रधान प्रेमचंद पाल की अध्यक्षता में उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम समाज की मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रधान प्रेमचंद पाल ने कहा कि पाल समाज ने भाजपा को खुलकर समर्थन दिया था लेकिन सरकार अपने घोषणा पत्र में किये गये वायदों को पूरा करने में अभी तक नाकाम रही है। समाज में रोष पनपता जा रहा है। डीसी के माध्यम से ज्ञापन देकर सरकार से समाज की मांगों को यथा समय पूरा करवाने की मांग जा रही है। प्रधान प्रेम ने कहा कि समाज की मु य मांग पाल गडरिया समाज को हरियाणा में अनुसूचित जाति में शामिल करने बारे सीएम द्वारा 29 मई 2016 को करनाल रैली में घोषणा की थी जिसको जल्द लागू करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रांतीय सम्मेलन बुलाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान मान सिंह, जागीर पाल, विनोद पसीना, विजय पाल, मेहर चन्द पाल, रमेश पाल, सुनील पाल, अनिल व राहुल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें