अज्ञात कारणों से अधेड़ ने फांसी लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त की
थर्मल। क्षेत्र के गांव बालजाटान में अज्ञात कारणों से एक अधेड़ व्यक्ति उम्र करीब 48 वर्ष ने शाम के समय फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस के जाने से पहले ही मृतक का संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी का काम करता था। एसएचओ मडलौडा संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं आई।