पेंशनर्स तालमेल कमेटी का शिष्टमंडल वित्तमंत्री से मिला
पानीपत। पेंशनर्स तालमेल कमेटी हरियाणा का शिष्टमंडल कमेटी के संयोजक केएल निजवान की अध्यक्षता में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग हरियाणा एसएन प्रसाद से हरियाणा सचिवालय में पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के नेतृत्व में मिला। शिष्टमंडल ने मुख्य सचिव को मांगों के बारे में बताया। जिन्होंने सभी मांगों पर आने वाले खर्च का ब्यौरा तैयार करने के आदेश दिए हैं तथा कैशलैस इलाज की सूची में बीमारियों को बढ़ाने का भी आश्वासन दिया है। इसके अलावा शिष्टमंडल अपनी मांगों से संबंधित अन्य कई अधिकारियों सहित वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से भी मिला। उन्होंने भी शीघ्र ही सरकार के साथ उनकी एक बैठक कराकर मांगे पूरी कराए जाने का भरोसा दिया है। शिष्टमंडल में कमेटी के महासचिव सुरेश शर्मा, जयभगवान शर्मा व मास्टर करतार सिंह नांदल आदि शामिल रहे।