समय पर रीडिंग न लेने के कारण आ रहे गलत बिल, ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। क्षेत्र के लोग इस समय बिजली के मीटर की रीडिंग समय पर न लेने आने व अपनी मनमर्जी से बिल भेज देने के कारण परेशान है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर मीटर की रीडिंग ली जाए तो कोई भी उपभोक्ता डिफाल्टर नहीं होगा। अब कई स्थानों पर तो ठेकेदार के कर्मचारी रीडिंग लेने नहीं आते और अपनी मनमर्जी से बिल भेज देते है। जिसका खामियाजा उपभोक्ता को ही भरना पड़ता है। उनका आरोप है कि ज्यादा बिल आने के कारण लोगों को बिजली निगम के चक्कर काटने पड़ रहे है। ग्रामीण पवन, अमरनाथ, प्रवीन, गुलाब सिंह, संजीव, राजबीर, कुलदीप कुमार, सोमनाथ आदि ने बताया कि बिजली विभाग ने जिस कंपनी को रीडिंग लेने का ठेका दिया हुआ है अगर वो लोग अपना काम ईमानदारी से करे तो बिजली विभाग के साथ-साथ उपभोक्ता को भी फायदा होगा।