बिजली चारी का आरोपी भेजा जेल
पानीपत। बिजली चोरी के आरोपी द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी जुर्माना नहीं भरने पर विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया। विजिलेंस बिजली बोर्ड पानीपत के एसआई राकेश कुमार ने बताया कि गत 3 जून 2017 को सन्नी ग्रोवर पुत्र अविनाश ग्रोवर वासी दिवान नगर पानीपत को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया था। जिसको विभाग द्वारा बार-बार 66510 रुपये जुर्माना भरने के नोटिस भेजे गए पर आरोपी ने जुर्माना नहीं भरा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विजिलेंस द्वारा दिए आदेश अनुसार बिजली चोरी के मामले में सन्नी ग्रोवर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई बिजली चोरी के कारण दर्ज मुकदमों में जारी रहेगी।