बाइक सवार युवक को ऑटो ने टक्कर, टांग टूटी
पानीपत। कच्चा कैंप निवासी सचिन ने बताया कि वह 19 दिसंबर की शाम को बाइक पर उसकी मां को लेने गढ़ी सिंकदरपुर जा रहा था। गढ़ी सिकंदरपुर टावर के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी टांग टूट गई और उसे गंभीर चोटें आई। आरोपी ऑटो चालक हादसा होते ही ऑटो सहित फरार हो गया। घायल सचिन को उसके पिता राजपाल ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने सचिन की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।